पिता ने शहर में ली दो मकान अच्छी शिक्षा बेटों को दी, बेटा हुआ कामयाब तो पिता को मार पीट कर घर से भगाया

पिता ने जिलाधिकारी से लगाया गुहार

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा प्रताप छापर के ग्राम जंजीरहा से मानवता को कलंकित एवं शर्मसार करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां के मूल निवासी एवं पेशा से रिटायर्ड बॉयलर ऑपरेटर रहे रामानंद सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर दे कर खुद के दो बेटा बहू जिसमें एक को बीए पास के बाद प्राइवेट जॉब ,दूसरे बेटे को एलएलबी करा वकालत करने के काबिल बनाया की बात बताते हुए खुद को वकील बेटे द्वारा मार पीट कर दांत तोड़ देने एवं विगत तीन वर्षों से देखभाल न करने खुद के इलाज की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
समाचार के मुताबिक रामा नन्द सिंह निवासी ग्राम जंजीरहा ने खुद के साथ अपने बेटे एवं बहुओं द्वारा खुद के साथ अपने बेटों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने के विरुद्ध न्यायपूर्ण एवं सुसंगत कार्यवाही कर खुद के इलाज कराए जाने की मांग थानाध्यक्ष बनकटा को तहरीर दे कर किए हैं।उनके द्वारा अपने ही दोनों बेटों हेतु खुद के पैसे से साहिबाबाद लाजपत नगर में दो मकान लिए रहने जिनका मकान संख्या जी0 136/बी एवं दूसरी मकान संख्या 190/ए है ये दो अलग अलग मकान लिए होने बड़े लड़के का नाम विनोद कुमार, एवं छोटे लड़के का नाम सौरभ कुमार बताते हुए गाजियाबाद में वकालत /प्रैक्टिस करने सहित अपने खुद के द्वारा साहिबाबाद लाजपत नगर में अपनी कमाई से खरीदे मकान को कब्जाने एवं मार पिटाई कर भगाए जाने सहित खुद के दवा इलाज नहीं कराए जाने जैसे अमानवीयता के आरोप सहित फोन पर दूसरे के जरिए बात करने पर वकील बेटे द्वारा उल्टा वकालत की धमकी दिए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने दिए तहरीर में साजिशन खुद के पत्नी को भी बहला फुसला कर खुद के खरीदे मकान कब्जा किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। बनकटा थाने को दिए तहरीर में देवरिया जिले के खुद के पैतृक गांव में किसी तरह गांव की जमीन बटाई दे कर विगत तीन वर्ष से जैसे तैसे गुजारा करने एवं इस बीच ही दाहिने पैर में गंभीर इन्फेक्शन होने तथा जख्म का प्रभाव पूरे शरीर में बढ़ने एवं इलाज नहीं होने की बात बताते हुए जरिए फोन वार्ता करने पर अपने वकील बेटे द्वारा पट्टीदार को भी फंसाए जाने की धमकी सहित भद्दी भद्दी गालियों के साथ धमकाए/फंसाए जाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने इन कलयुगी बेटों पर कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कर स्वयं को इलाज कराए जाने की मांग भी किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

3 minutes ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

13 minutes ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

29 minutes ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

36 minutes ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

1 hour ago