यातायात माह का नहीं दिख रहा असर राहगीर हो रहे हलकान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर यातायात माह में भी लग रहा प्रतिदिन सड़क पर जाम आने जाने वाले राहगीर हो रहे परेशान। ट्रैफिक पुलिस यातायात माह में भी राहगीरों को नहीं दे पा रही राह जिससे राहगीर अपने गंतव्य को बिना रोक-टोक के जा सकें। इसपर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने रोडवेज के आला अधिकारियों को लगाई फटकार, फिर भी अपने कर्तव्यों का पालन करने में बरत रहे कोताही। सड़क पर ही रोडवेज बस स्टैंड होने की वजह से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। मामला नया तो नहीं है यातायात माह में ट्रैफिक अफसरों की अनदेखी की वजह से मुसाफिरों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। रोडवेज बस बकायदा एक लेन की सड़क को कब्जा तो कर ही लिया है दूसरे तरफ भी गाड़ी खड़ी कर जाम लगाने का कार्य करते हैं। यातायात माह में पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी की यातायात माह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। लेकिन, इसे हटाने में न ही परिवहन विभाग की दिलचस्पी है और न ही पुलिस ही ध्यान दे रही है। ट्रेफिक पुलिस प्रशासन अभियान तो चलाती है लेकिन दो दिन बाद ही औंधे मुंह गिर जाती है, और फिर से मुसाफिर उसी सांसत में सफर करने को मजबूर हो जाते हैं। प्रति दिन यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग के सड़क पर रोडवेज की बसें खड़ी रहती हैं, बस के चालक और परिचालक बसों को सड़क पर ही रोककर उसमें सवारी भरते हैं, ऐसे में इस मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को रेलवे स्टेशन जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, रोडवेज प्रशासन राहगीरों की समस्याओं पर आंखें मूंदे रहता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा अगर करवाई किया जाता है तो वहीं रोडवेज बस के ड्राइवर झूठा आरोप लगाकर पुलिस जवानों को फसाने का भी कार्य करते हैं, राहगीरों को राह देने के लिए प्रशासन को कठोर कार्रवाई करना चाहिए जिससे रेलवे स्टेशन से यूनिवर्सिटी चौराहे तक जाने आने वाले राहगीरों को राह आसानी से मिल सके।

rkpshomnath

Recent Posts

नहर में कूदे दो छात्र, बचाई महिला की जान

तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…

29 seconds ago

राष्ट्र के विकास में हिन्दी भाषा की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…

6 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

6 hours ago