यज्ञ समान दूसरा श्रेष्ठ कर्म नही-सत्यनारायण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर माल गोदाम चौराहे पर स्थिति मौनी बाबा आश्रम में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुण्डीय महायज्ञ के छठवें दिवस हरिद्वार से आयी सन्तों की टोली के द्वारा पंच कुण्डीय यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।टोली का नेतृत्व कर रहे सत्यनारायण”सत्य”ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ से मनुष्य के समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, यज्ञ से पर्जन्य की वर्षा होती है। पर्जन्य से अन्न का उत्पादन बढ़ता है,औऱ अन्न से प्राणियों का पोषण होता है।उन्होंने कहा कि यज्ञ से जहाँ वातावरण शुद्ध होता है वहीं पर्यावरण संतुलित एवं संरक्षित होता है,मन्त्रों के साथ यज्ञ में सुगन्धित जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री एवं सुगन्धित द्रव्यों से डाली गयी आहुतियों से उतपन्न हुयी ऊर्जा से देवताओं को पोषण मिलता है, और वें प्रसन्न होते हैं।नव चेतना विस्तार केंद्र के तत्वावधान में आयोजित पंच कुण्डीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया।परिवार के ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया रविवार को विशाल भण्डारे के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।एक सप्ताह से चल रहे गायत्री महायज्ञ एवं देवी भागवत कार्यक्रम से समूचा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर है।इस अवसर पर शान्ति कुंज हरिद्वार से आयी सन्तों की टोली के मालिकराम शर्मा,मैनबहादुर सिंह,अनुराग कश्यप,सन्तोष सिंह,सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago