Categories: Newsbeat

खेत की रखवाली करने गए किसान का तालाब में मिला शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जरवलरोड के अली नगर गांव निवासी किसान शुक्रवार लगभग शाम को खेत की रखवाली के लिए गया था। शनिवार को उसका शव तालाब में तैरता मिला। सूचना मिलते ही गांव के लोग पहुंचे। पुलिस को शव के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर के मजरा बढइन पुरवा निवासी चेतराम (52) पुत्र पूसू का खेत मकान से उत्तर पूर्व में स्थित है। शुक्रवार देर शाम को किसान अपने खेत में देख रेख के लिए घर से टॉर्च व लाठी लेकर निकला था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने युवक की खोज बिन शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।दूसरे दिन शनिवार सुबह ग्रामीण के लोग नित्य क्रिया के लिए तालाब के पास गए तो देखा कि तालाब किनारे पानी में एक लाश पड़ी हुई है। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीनगर सुनील यादव को दिया जिसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को दी। कुछ ही देर में सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। गांव के लोगों ने बताया कि मवेशियों से खेत की रखवाली के लिए शाम को किसान अपने खेत में गया था। घटना स्थल पर एसआई अनिल कुमार, सुनील वर्मा, तेज प्रताप यादव टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने तालाब में तैर रहे शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक खेत में ही लाठी, टार्च और अन्य सामान मिले है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

11 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

16 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

17 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

17 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

18 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

18 hours ago