महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खानापूर्ति नहीं-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
8 फरवरी से 8 मार्च तक मनाया जा रहा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैं। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में आए हुए गणमान्य सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी अंशिका वर्मा के मौजूदगी में मौजूद महिलाओं को महिलाओं के प्रति जागरूक किया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने कहा की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं केवल खाना पूर्ति करने के लिए नहीं उसे हकीकत में महिलाओं को सशक्ति बनाने के लिए जागरूक किया जाए, जिससे महिलाएं हमारी तरह उच्च पदों पर पहुंचकर अपने पैरों पर खड़ी होकर देश की सेवा करने में अपना अहम योगदान दे सके। एसडीएम सदर ने कहा कि ऐसे समाज के निमार्ण की जरूरत है, जहां जीवन के स्त्रीसुलभ पक्ष जैसे संगीत, कला व सौंदर्यबोध भी उसी तरह से महत्वपूर्ण हों, जैसे अर्थषास्त्र, विज्ञान व तकनीक। आज के दौर में महिलाएं बुरी तरह से पुरुष जैसा बनने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि पुरुष की तरह बनने से ही सफलता या कामयाबी साबित होती है। अगर हम चाहते हैं कि हमारे जीवनों में सुंदरता हो तो समाज में नारी सुलभता या स्त्रीत्व को उसका उचित स्थान मिलना चाहिए। हमें यह समझना होगा कि खूबसूरती और उपयोगिता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। अगर हम बस इसी नजरिए से हर चीज़ को देखेंगे कि क्या उपयोगी है और क्या नहीं तो हमें तमाम भूलो से निजात पानी होगी और सब्जी उगानी होगी। अगर हमारे जीवन में खूबसूरती और सौंदर्यबोध नहीं होगा तो जीवन निरर्थक हो जाएगा।
अपना देश महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उसके सकारात्मक प्रभावों को देखना महत्वपूर्ण है। चुनौतियों के बावजूद लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार की अटल प्रतिबद्धता देश भर में लाखों महिलाओं के लिए आशा की किरण है। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल तथा राजनीतिक और आर्थिक अवसरों के माध्यम से भारत में महिलाएं प्रतिनिधित्व और सशक्तीकरण की अभिनव भावना का अनुभव करते हुए राष्ट्र की प्रगति और विकास में योगदान दे रही हैं। महिलाओं को और आगे बढ़ाना है महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस दौरान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान सहित महिला लेखपाल, महिला उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago