ग्राउंड सेरेमनी का होगा सजीव प्रसारण

प्रधानमंत्री के द्वारा कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया की उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार उ०प्र० ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन के उपरान्त ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरमनी @ 4.0 (2024) का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री के कर कमलों से लखनऊ में दिनांक 19 फरवरी 2024 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश में 14000 से अधिक के एम०ओ०यू० जिसमें 10.00 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है तथा 33.50 लाख रोजगार निहित है, को शामिल किया जा रहा है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया की शासन के निर्देशानुसार दिनांक 19.02.2024 को ही होटल रॉयल रेसीडेन्सी, कुशीनगर में भी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरमनी, जनपद-कुशीनगर का आयोजन अपरान्ह 1:00 बजे से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जनपद में हुए एम०ओ०यू० रू0 10 करोड़ से कम के 83 प्रस्तावकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाना है जिनके द्वारा जनपद में कुल 186.36 करोड का निवेश एवं 4881 लोगों का रोजगार सृजन सम्भावित है। इस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड स्तर पर भी एल०ई०डी० स्कीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के लखनऊ कार्यकम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। इस हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कार्यकम में जनपद के मंत्री, सांसद, विधायक गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किए जाने के निर्देश हैं। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित उद्यमीगण, निवेशक एवं औद्योगिक संगठन के अतिरिक्त संबंधित विभागीय अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

21 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago