नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंपिंग की ठोस व्यवस्था नही,जिम्मेदार मौन

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा डंपिंग व निस्तारण को लेकर कोई अफसर ध्यान नही दे रहा है जबकि इसको लेकर हाल ही मे उच्चतम न्यायालय ने कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने का आदेश दिया था।इतना सब होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोरा आश्वासन से हटकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिसके चलते कभी पचपेड़वा मार्ग गुरूदयाल डीह के पास तो कभी डुमरियागंज मार्ग पर डंपिंग करने पर विवश होना पड़ता था। मजे की बात यह है कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पाली पाला गांव के आगमन पर पचपेड़वा मार्ग पर गुरूदयालडीह सड़क किनारे डंप कूड़े को तालपत्री व‌ पलास्टिक से ढकने का प्रयास किया गया था । क्योंकि इस कूड़े से निकलने वाली दुर्गन्ध से वहां के बाशिंदों के अलावा उधर से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।नगर पालिका इस कूड़ा स्थल को लेकर ठोस पहल नही की तो लोग कैसे रहेंगे।इसको लेकर समाजसेवियों द्वारा भी क‌ई बार आवाज उठाई जा चुकी है लेकिन समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है।समाजसेवी आदिल हुसैन बताते हैं कि इस गंभीर समस्या को लेकर काफी समय से शिकायत की जा रही है लेकिन अभी तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस समस्या से निजात नही दिलाया गया है।नगर पालिका प्रशासन के वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल सड़क किनारे कहीं भी कूड़ा डंप नही किया जा रहा है अल्ला नगर के पास एक गड्ढे में जगह मिला है जहां डंपिग किया जाता है वैसे कूड़ा प्रबंधन निस्तारण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

1 minute ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

45 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

51 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

51 minutes ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

1 hour ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

3 hours ago