देवरिया में कई विद्यालय बंद होने की आशंका,शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उतर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई रामपुर कारखाना देवरिया के अध्यक्ष निर्भय कुमार राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया को ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने अवगत कराया कि शासन द्वारा हजारों विद्यालयों को पेयरिंग के नाम बंद किया जा रहा है।प्राथमिक विद्यालय के प्र को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए सरपल्स घोषित कर दिया गया।जहां हजारों रसोईयां की सेवाएं समाप्त हो जाएगी।क्षेत्र के तमाम विद्यालय जैसे प्राथमिक विद्यालय खजुरिया,प्राथमिक विद्यालय प्रभु टोला,प्राथमिक विद्यालय धनौती कला,प्राथमिक विद्यालय बैकुंठ पुर,प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर,प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर आदि विद्यालयों को जबरदस्ती बंद कराया जा रहा है।तमाम जनपदों में 30 सितम्बर तक संख्या बढ़ाने के लिए समय दिया जा रहा है।जबकि देवरिया जनपद में कोई समय सीमा नहीं है।शासन के आदेश को निरस्त कराने के लिए मुख्यमंत्री उतर प्रदेश सरकार से संस्तुति करने हेतु विधायक सुरेंद्र चौरसिया रामपुर कारखाना को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष निर्भय कुमार राय,कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज,मंत्री विजय शंकर यादव,राजीव रंजन यादव,गिरजेश यादव,प्रेम नारायण,हरिद्वार पति त्रिपाठी,शैलेश द्विवेदी,आशा साहनी,सरिता जायसवाल, हाफिज अंसारी,रंभा प्रजापति,शशि गुप्ता,राम ध्यान,मनोरमा त्रिपाठी,कमरुद्दीन अंसारी, मनोरमा उपाध्याय,आफताब अंसारी,राजेश उपाध्याय,राकेश गुप्ता,हीरालाल गुप्ता,संजय वर्मा,अभिषेक गुप्ता आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

1 hour ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

1 hour ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

1 hour ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago