अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण के लिए समाज मे जन जागरण की आवश्यकता है:भाजपा जिला अध्यक्ष

बॉर्डर क्षेत्र में नशा प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है: संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रूल ऑफ लॉ सोसायटी के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर स्थित सोसायटी कैम्प कार्यालय में नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों के अलावा मालवीय मिशन , गायत्री परिवार , बौद्ध महासभा व किसान परिषद के पदाधिकारियों ने बहराइच से अवैध नशा कारोबार को समाप्त कराए जाने का सामुहिक संकल्प लिया।सोसायटी द्वारा आयोजित चौपाल के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि , अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण के लिए समाज मे जन जागरण की आवश्यकता है बिना समाज के समन्वय व संवाद के नशा पर पूर्ण नियंत्रण संभव नही है। आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि , चिन्हित नशा विक्रय केंद्र पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से समन्वय व संवाद बनाकर अभियान चलाया जाएगा।रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र प्रभारी संजीव श्रीवास्तव (चीफ स्टैंडिंग कॉउंसिल) ने बताया कि , मालवीय मिशन , गायत्री परिवार , कबीर पंथी ,बौद्ध महासभा , किसान परिषद के पदाधिकारियों व प्रशासन से समन्वय स्थापित कर नशा उन्मूलन महाअभियान चलाया जा रहा है जिसमे सभी वर्गों के प्रभावी सहयोग की आवश्यकता है तभी अवैध नशा कारोबार , उपभोग , उत्पाद व विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लग सकता है।आयोजित चौपाल की अध्यक्षता गायत्री चेतना केंद्र डिगीहा के संथापक प्राचार्य आरपीएन श्रीवास्तव ने किया।संचालन मालवीय मिशन महामंत्री बहराइच बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष आलोक शुक्ल एडवोकेट ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी एडवोकेट , राकेश त्रिपाठी एडवोकेट , वरिष्ठ अधिवक्ता रामचन्द्र पाठक व सम्भु दयाल बाजपेयी एडवोकेट , गायत्री परिव्राजक राधेश्याम गुप्ता , सोसायटी जिला संयोजक प्रमोद सिंह चौहान एडवोकेट , उमाशंकर गुप्ता , आनंद सेंगर एडवोकेट , नवनीत उपाध्याय एडवोकेट , युवा समाजसेवी भाजपा नेता उत्कर्ष श्रीवास्तव , एसएन चौबे एडवोकेट (हाई कोर्ट) आदि लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल का वैदिक विधिविधान व मंत्रोउचार के साथ अभिनंदन किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

8 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

8 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

8 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

9 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

9 hours ago