फिर हिंसक जीव ने एक महिला को बनाया अपना निवाला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। हिंसक जानवरों से हो रही घटनाओं के क्रम में थाना खैरीघाट अन्तर्गत ग्राम पंचायत अरनवा के मजरा नरायन पुरवा में चमेला देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी पतिराम गांव के पश्चिम में नाले के पार कई लोगों के साथ धान की फसल काटने अपने खेत को जा रही थी तभी रास्ते में हिंसक जीव ने हमला कर दिया।
जिस पर उपस्थित अन्य लोगों ने शोर शराबा किया तो हिंसक जीव गाने के खेत में घुस गया वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह हिंसक जीव केहर हो सकता है,घटनास्थल पर ही चमेला देवी की दुखद मृत्यु हो गई जिसे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं घटना से क्षेत्रीय ग्रामीण में प्रशासन व वन विभाग के विरुद्ध काफी अधिक आक्रोश भी व्याप्त है,ग्रामीणों ने भारी संख्या में प्रदर्शन कर मौके पर जिला अधिकारी को बुलाया है और कहा है कि बच्चों से प्रिय हम लोगों को कुछ नहीं है।
और कहा कि अब सारी हदें पार हो गई है वन विभाग की टीम लगातार सिर्फ मौतों की गिनती करने में लगी हुई है, अभी तक हिंसक जीव को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है वही डीएफओ संजय कुमार शर्मा ने मौके का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त कराया है कि जल्द ही हिंसक जीव वन विभाग की गिरफ्त में होगा।
वहीं प्रभारी निरीक्षक खैरी घाट संजय कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों से काफी अनुनय विनय किया गया जिस पर काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीण मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए राजी हुए।
घटनास्थल पर नायब तहसीलदार, डीएफओ संजय कुमार शर्मा, रेंजर हरिओम श्रीवास्तव, वन दरोगा सत्यजीत, रामानंद मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट संजय कुमार सिंह उपनिरीक्षक यतीन्द्र कुमार सिंह, नकुल अग्रहरी, प्रमोद कुमार सुशील पांडे अरविंद कुमार यादव बाल मुकुंद, तहसीलदार रविंद्र नाथ द्विवेदी, कानूनगो मिश्रीलाल, लेखपाल प्रदीप कुमार, सत्यम साहू, शुभम यादव आदि मौके पर डटे रहे तथा वन विभाग द्वारा देय मुआवजा राशि व अन्य अहेतुक राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

1 hour ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

1 hour ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

1 hour ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

2 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

2 hours ago