सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा क्षेत्र नवानगर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसेनपुर में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारो रुपये के सामान उठा ले गये। घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर हुई।प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश ने बताया रोज की भांति विद्यालय समय से बंद करके विद्यालय के समस्त शिक्षक अपने घर चले गये।सुबह जब विद्यालय हम लोग पहुचे तो विद्यालय के कमरों ताला टूटा देख आवाक हो गए।विद्यालय में लगें स्मार्ट क्लास से स्मार्ट टीवी, इनवर्टर, बैटरी, टुल्लू पंप व मिड डे मील के वर्तन विद्यालय की मुहर और अन्य सामग्री उठा ले गए। इसके अलावा, चोरों ने विद्यालय के 10 अन्य कमरों के ताले भी तोड़ दिए।बुधवार की सुबह हुसैनपुर गांव निवासी जय प्रकाश सिह अपने खेत मे पशुओं का चारा काटने गए तो देखे की खेत मे बड़ी टीवी पड़ी वही खेत में स्मार्ट टीवी मिलने की सूचना मिली जहाँ 112 नम्बर की पुलिस पहुची। प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्मार्ट टीवी को बरामद कर लिया।लेकिन अन्य सामान का अभी तक पता नहीं चल पाया है।प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश ने बताया कि विद्यालय द्वारा थाने को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…