12वी के बाद गरीब छात्र/ छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कराना हमारा लक्ष्य-रविकांत पाण्डेय

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील के मोहर भाई चौक पर दीप सेवा संस्थान के तत्वाधान मे ग्लोबल एजुकेशन वर्ल्ड का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविकांत पाण्डेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 12वी के बाद गरीब छात्र/ छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कराना है जिसकी फीस की जिम्मेदारी हमारी संस्था उठाएगी।
उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य सभी को किफायती और गुणवत्तापूर्ण तकनीकी, व्यावसायिक और उच्च शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा नर्सिंग, इंजीनियरिंग,पैरा मेडिकल, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट,फार्मेसी,ला, एग्रीकल्चर एवं डिप्लोमा की पढ़ाई कर सकते है। इस संस्था के स्कीम के अन्तर्गत उन बच्चों के शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप गोंड ने सभी अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। उक्त अवसर पर बी.एन. दूबे, कृपाशंकर तिवारी, अनुप उपाध्याय, अफरोज अंसारी, मिथिलेश चौरसिया, ओमप्रकाश मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण कुशवाह, डा0 नारायण,डा0 आनन्द, अमरजीत और नंदू आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

3 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

1 hour ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

4 hours ago