शीशे के बोतल से सर पर मारकर,युवक को किया घायल

घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा) गंभीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को इनावभार में सैदमुईया इनावभार गांव, निवासी सहवाग यादव पुत्र स्वर्गीय संतराज ने गोठाव गांव निवासी बलिराम पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर को, शॉश के शीशे के बोतल से मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गोठाव गांव निवासी बलिराम पुत्र स्व लाल बहादुर शुक्रवार को गंभीरपुर स्थित एक विद्यालय से अपनी भतीजी को इंटर की परीक्षा दिलवा कर अपने घर वापस जा रहा था, इनावभार में अपनी भतीजी के साथ एक चाऊमीन की दुकान पर वह नाश्ता कर रहा था, कि सैदमुईया गांव निवासी सहवाग यादव पुत्र स्वर्गीय संतराज अपने अन्य साथी के साथ जातिसूचक शब्दों की गाली देते हुए, बलिराम के ऊपर शाश की बोतल से सर में मारकर फरार हो गया। सर में चोट लगने की वजह से बलिराम घायल हो गया। शनिवार को बलिराम की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

16 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago