मार्च तक पूरा कर लें निपुण लक्ष्य- बीईओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के दुदही विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता जांची।
विद्यालय पहुंचे बीईओ ने छात्रों के अधिगम स्तर को जांचा और निपुण अभियान को गतिशील रखने के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया।

बीईओ ने हिंदी भाषा का प्रश्न पूछा, श्यामपट्ट पर लिखे शब्दों को छात्रों से पढ़वाया व शिक्षण कार्य किया। उन्होंने निपुण लक्ष्य के प्रति छात्रों की स्थिति, विद्यालय का भौतिक परिवेश, मिड डे मील की गुणवत्ता व कार्यालय के रजिस्टरों के उचित रखरखाव का निरीक्षण किया। कंपोजिट ग्रांट के उपभोग, डीबीटी, रसोईया मानदेय, एसएमसी की बैठक के बारे में जानकारी ली। शिक्षक डायरी, छात्रों की उपस्थिति, निपुण लक्ष्य के सापेक्ष छात्रों की दक्षता व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जांच की। पुस्तकालय, गणित किट, खेल सामग्री के बारे में जानकारी ली। बीईओ ने कहा कि नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार निपुण अभियान, प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को एक नया आयाम देगा। उन्होंने शिक्षकों से मार्च तक ब्लाक को निपुण बनाने का लक्ष्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

35 minutes ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

45 minutes ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 hour ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

1 hour ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

1 day ago