युवक की होने वाली थी शादी, मिली लाश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से बंधा मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मोतीपुर पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चौधरी गांव निवासी रोहित गुप्ता उर्म लगभग 19 वर्षीय पुत्र राम सनेही गुप्ता घर की पुताई करने के बाद सोमवार दोपहर को घर से बिना कुछ बताएं गायब हो गया था जब शाम तक घर नही आया तो परिजनों ने मोतीपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने बस्थनवा चौधरी गांव के निकट सूखी नहर के पास शहतूत के पेड़ से युवक का शव बंधा मिला जिसकी सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों द्वारा सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के संदिग्ध अवस्था में पेड़ से बंधा होने के कारण लोगों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों ने बताया कि युवक का तिलक तथा शादी होनी थी जिसकी सभी तैयारियां युवक स्वयं करने में जुटा था।मोतीपुर के थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया परिजनों ने सोमवार की रात को तहरीर दिया था जिसपर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। मंगलवार को युवक का शव पेड़ से लटका मिला है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और मृतक की शादी होने वाली थी घर में तिलक और शादी की तैयारी चल रही थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

3 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

3 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

3 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

3 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

3 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

6 hours ago