जेएनसीयू कबड्डी टीम ने जीता कांस्य, कुलपति ने दी बधाई

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l महाराजा श्रीरामचंन्द्र भंजदेव विश्वविद्यालय, मयूरभंज, उड़ीसा में आयोजित ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2023-24 में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में कुल 62 टीमों ने प्रतिभाग किया था। जेएनसीयू, बलिया ने महाराजा श्रीरामचंन्द्र भंजदेव विश्वविद्यालय, मयूरभंज को 52-37 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी थी। जहाँ अडामास, विश्वविद्यालय, कोलकाता को 39-36 हराकर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी के साथ जेएनसीयू की टीम ने आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2023-24 के लिए क्वालीफाई किया। इस टीम में कप्तान अनीश सिंह यादव के साथ आकाश कुमार सिंह, सलुक, अनुज राय, अमन कन्नौजिया, दुष्यंत चौधरी, आनंद यादव, आकिब हाशमी, विशु,अखिल चौधरी, पंकज कुमार राजभर एवं फरमान खिलाड़ी तथा कोच मनोज कुमार यादव थे। आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में देश की चोटी की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। डाॅ. प्रवीण नाथ यादव, टीम मैनेजर ने बताया कि यह प्रतियोगिता कर्नाटक के मंगलुरु विश्वविद्यालय में 23-26 नवंबर को आयोजित होगी।

विवि के खिलाड़ियों की जीत पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, कुलसचिव एस. एल. पाल, निदेशक, शैक्षणिक डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डीएसडब्ल्यू डाॅ. अजय चौबे, पीआरओ डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय आदि प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने बधाई दी है। कुलपति ने क्रीड़ा समिति के संयोजक प्रो. फूलबदन सिंह एवं सचिव डाॅ. विवेक सिंह की उनके प्रयासों के लिए सराहना की। कुलपति ने विवि परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के सभी कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं उनके परिवारजनों को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर खिलाड़ियों के ऐसे प्रदर्शन ने निश्चय ही पर्व की प्रसन्नता को कई गुणा बढ़ा दिया है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

8 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

14 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

19 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago