युवक ने पेड़ से लटक कर दी जान गांव में पसरा मातम

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सरनी गांव में रविवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सत्य प्रकाश खरवार के रूप में हुई है। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकता मिला घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।परिजनों के अनुसार सत्य प्रकाश रविवार की देर रात तक घर नहीं लौटा तो सुबह होते ही परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े कुछ दूरी पर स्थित खेत के पास एक पेड़ से लटकता हुआ उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची सिकन्दरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ग्रामीणों का कहना है कि सत्य प्रकाश कुछ समय से मानसिक तनाव में था इससे पूर्व भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था परिजनों के अनुसार युवक का कोई स्थायी रोजगार नहीं था, जिससे वह काफी परेशान रहता थाघटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

24 minutes ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

48 minutes ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

8 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

8 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

8 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

9 hours ago