जैतीपुर सीएचसी में ढाई साल से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन, ग्रामीणों को नहीं मिल रही सुविधा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)lजैतीपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब ढाई वर्ष पहले लगाई गई एक्स-रे मशीन आज तक चालू नहीं हो सकी है। एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने के कारण मशीन बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के मरीजों को इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सज़र ने बताया कि टेक्नीशियन की कमी के चलते मशीन संचालित नहीं हो पा रही है। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर टेक्नीशियन की तैनाती की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
स्थानीय लोगों पूरन लाल मिश्रा मदनपाल सिंह बलराम सिंह संजीव मिश्रा अन्नू त्रिपाठी सुनील यादव और प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई महंगी मशीन का वर्षों तक उपयोग न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति कर मशीन को चालू कराने की मांग की है ताकि क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

6 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

6 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

6 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

6 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

6 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

6 hours ago