बघौचघाट, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पथरदेवा विकासखंड के हनुमान चौतरा मठिया गांव में रविवार को परम्परागत रूप से आयोजित एकदिवसीय विशाल कुश्ती दंगल में क्षेत्र के नामी और उभरते पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश उर्फ क्रांति सिंह रहे। उन्होंने शुभारंभ के अवसर पर पहलवानों की एक जोड़ी का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत की। अपने संबोधन में अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि कुश्ती भारत की माटी और संस्कृति से जुड़ा परम्परागत खेल है, जो शरीर और मन दोनों को सशक्त बनाता है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी में खेल के प्रति रुचि पैदा होती है। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
दंगल के निर्णायक की भूमिका कैलाश पहलवान और केदार पहलवान ने निभाई। आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही, जुगुल किशोर तिवारी, कुवर राय, व्यास ठाकुर, पूर्व प्रधान रामनारायण कुशवाहा, राजिंदर यादव, सभासद संजीव सिंह और रोहित सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेl
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…