विधानसभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो के पुनरीक्षण का कार्य तेज

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में अर्हता तिथि 1जनवरी के आधार पर, विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य 9 नवम्बर से गतिमान है, आयोग के अनुसार 20 नवम्बर, रविवार को विशेष अभियान की तिथि नियत की गयी है। उक्त तिथि पर सभी बूथ लेविल अधिकारी, अपने अपने नियत मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगें, तथा दावे,आपत्तिया तथा फार्म-6, 6ए 6वी, 7 एवं 8 प्राप्त करेगें। उक्त विशेष अभियान के दिन समस्त उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर तथा अधोहस्ताक्षरी द्वारा भी बूथों का भ्रमण किया जायेगा । भ्रमण के दौरान यदि बूथ लेबिल अधिकारी, अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विविध कार्यवाही की जायेगी। उक्त अभियान के दिन जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान एवं अन्य संस्थान जहाँ मतदेय स्थल स्थापित है, खुले रहेगें ।
अर्हता तिथि 1 जनवरी को, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी हो अथवा पूर्ण हो रही हो और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नही हो पाया है, वे तिथि को मतदान केन्द्र पर उपस्थित हो कर निर्वाचक नामावली में अपना नाम समिल्लित कराने हेतु फार्म-6 मतदाता सूची में आधार नम्बर लिंकिंग हेतु फार्म-6बी, मतदाता सूची से किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु फार्म-7 तथा किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने, स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 भर कर बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते है अथवा आयोग के वेब साइट https://nvsp.in, https://voterportal.eci.gov.in तथा voter Helpline App के माध्यम से स्वयं आनलाईन पर आवेदन कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

25 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

33 minutes ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

58 minutes ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

1 hour ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

1 hour ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

1 hour ago