रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी की महिला कबड्डी व पुरुष कुश्ती टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
बरेली में 2 से 7 मई 2023 तक आयोजित इंटर डिवीजनल स्पोर्ट्स मीट 2023 में रेलवे सुरक्षा बल,वाराणसी मंडल की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला कबड्डी टीम एवं पुरुष कुश्ती टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में कुल 24 मेडल प्राप्त किये हैं । जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा 03 गोल्ड मेडल समेत कुल 11 तथा महिला सुरक्षा कर्मियों द्वार 03 गोल्ड,06 सिल्वर एवं 4 ब्रोंज मेडल समेत कुल 13 मेडल प्राप्त किये हैं ।
प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत कबड्डी में प्रथम स्थान लाने वाली महिला टीम की कप्तान- अर्चना उपाध्याय एवं कुश्ती में प्रथम स्थान लाने वाली पुरुष टीम के कप्तान- राजेश सिंह यादव थे ।
व्यक्तिगत पदकों में पुरुष संवर्ग में नागेंद्र यादव ने 20 किमी तेज चाल,गिरिजेश प्रसाद ने डिस्कस थ्रो एवं वीरेंद्र प्रसाद ने 1500 मी दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया । जबकि 100 मीटर रिले रेस में शेषनाथ, अमरजीत, प्रवीण जांगडा, गिरिजेश प्रसाद
ने 04 कांस्य पदक प्राप्त किया एवं 400 मीटर रिले रेस में नागेंद्र यादव, प्रवीण जांगड़ा, रामप्रवेश, राहुल ने 04 कांस्य पदक हासिल किया है ।
प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत व्यक्तिगत पदकों में महिला संवर्ग में 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में सपना, हैमर थ्रो में रत्नावती एवं डिस्कस थ्रो में पिंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया । इसी क्रम में लंबी छलांग में लवी रानी, 400 मीटर दौड़ में नीतू, 3 किमी दौड़ में सौम्या त्रिपाठी, 5 किमी दौड़ में पार्वती, 200 मी दौड़ में रेखा तोमर एवं 1500 मी दौड़ में पूजा मीना द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया । इसके साथ ही डिस्कस थ्रो में रत्नावती, हैमर थ्रो में नीतू, 100 मीटर दौड़, ट्रिपल जंप में ममता एवं शॉर्ट पुट में रेखा तोमर ने कांस्य पदक किया है ।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक ने रेलवे सुरक्षा बल के सभी विजेता खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी है । वाराणसी मंडल की रेलवे सुरक्षा बल के टीम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

5 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

5 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

5 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

8 hours ago