संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में मतदान दिनांक 11 मई 2023 के पूर्व मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार कराये जाने के संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि मतदान दिनांक 11 मई 2023 को होने वाले मतदान से पूर्व मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता से सम्बन्धित स्थानीय स्तर पर लोकल चौनल/मुख्य एवं स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रचार-प्रसार कराये जाने एवं मतदाता जागरूकता अभियान स्कूल, कॉलेज, एयरपोर्ट, रेवले स्टेशन, बस स्टेशन एवं मॉल आदि में चलाये जाने तथा मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न शासकीय/अशासकीय विभागों तथा निजी संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि समाज के समस्त वर्गों यथा अधिवक्ता गण, व्यापारी, चिकित्सक, शिक्षक, सिविल डिफेन्स के सदस्य गण, जन प्रतिनिधि, पत्रकार गण, रेजीडेण्ट वेलफेयर एशोसिएशन, गैर सरकारी गठन, सिविल सोसाइटी आर्गनाइजेशन से सहायता ली जाए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में भय मुक्त मतदान हो तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…