पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर लगाईं न्याय की गुहार
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। परसा मलिक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मरजाद पुर की मूल निवासिनी सहरून निशा ने 26 मई दिन को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी एक सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई है।उनका आरोप है कि कुछ लोग उनके बेटे की संपत्ति हड़पने की नीयत से उन्हें कागज़ों में मृत घोषित करवा रहे हैं, जबकि वह पूर्णतः जीवित हैं और वर्तमान में सेवतरा टोला में निवास कर रही हैं। सहरून निशा ने अपनी शिकायती पत्र में लिखा है कि उनकी पहली शादी ग्राम मरजादपुर निवासी मक़बूल पुत्र हयातुल्लाह से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटा सलाउद्दीन हुआ। कुछ परिस्थितियों के चलते उन्होंने मक़बूल से अलग होकर अपने ही ग्राम पंचायत के सेवतरा टोला निवासी ईदू पुत्र झीनक से दूसरी शादी कर ली और अब वह वहीं रह रही हैं।
शिकायत में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया है कि हल्का लेखपाल, स्थानीय पुलिस और गांव के कुछ प्रभावशाली लोग एक साजिश के तहत उन्हें मृत बता रहे हैं, ताकि उनके बेटे की संपत्ति पर कब्ज़ा किया जा सके।सदरून निशा ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर उन्हें मृत बताने की साजिश में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस प्रकरण ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है और अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…
नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…
रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…