मां के साथ सो रहे मासूम को उठा ले गया भेड़िया, गन्ने के खेत में मिला बच्चे का क्षत-विक्षत शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नाना से मासूम को रात में सोते समय भेड़िया उठा ले गया और उसे गन्ने के खेत में अपना निवाला बनाया जहां बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर चबा गया बच्चे की लाश देखकर घरवालों की चीख निकल गई।सोमवार की रात भेड़िये ने गांव में दस्तक दी वह मां के साथ सो रहे मासूम बच्चे को दबोचकर खेतों में ओझल हो गया घंटों की तलाश के बाद बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिला जहां उसके दोनों हाथ और एक पांव भेड़िया चबा गया और लाश देख मां पछाड़ खाकर गिर गई उधर, सूचना के बाद भी वन कर्मियों के समय पर गांव न पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिखा।घटना हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार कला के मजरा गढ़ीपुरवा की है। गांव निवासी खुशबू की शादी फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवल कला गांव में हुई है वह अपने दो साल के बच्चे आयुष के साथ मायके आई थी सोमवार को दोनों मां बेटे सो रहे थे आधी रात करीब भेड़िए ने दस्तक दी वह दबे पांव उसके पास पहुंचा और बच्चे को दबोच लिया इसके बाद खेतों की ओर भागा
दरअसल सोते समय आयुष का हाथ उसकी मां के आंचल के नीचे था। भेड़िए के खींचते समय वो जग गई और शोर मचाते हुए दौड़ी। लेकिन भेड़िया अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग गया परिजन रातभर ग्रामीणों के साथ बच्चे को ढूंढते रहे थे कि मंगलवार की सुबह बच्चे का शव गांव से लगभग करीब दो किमी दूर गन्ने के खेत में मिला। उसके दोनों हाथ और एक पैर भेड़िया खा गया था।हरदी थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव लगभग छह माह तक भेड़िए की दहशत में था वन विभाग ने अभियान चलाकर पूर्व में भेड़ियों के समूह को पकड़ा था इसके बाद दहशत थोड़ी कम हुई थी। लेकिन मासूम बच्चे को निवाला बनाने के बाद दहशत फिर फैल गई। सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग मौके पर एकत्र हो गये और ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के गायब होने पर तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर हरदी पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के साथ बच्चे को तलाश करने में जुटी रही लाश मिलने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

1 hour ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

2 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

2 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

2 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

3 hours ago