नमामि गंगे के तहत जिला स्तरीय संगठन का हुआ विस्तार

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)।भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे प्रकल्प की जिला स्तरीय बैठक जिला पंचायत परिसर स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ,आयोजित बैठक में अवध क्षेत्र अध्यक्ष समेत जनपद के समस्त संगठनात्मक मंडलों के संयोजक व सह-संयोजक के अलावा पर्यावरण-विद व समाजसेवी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने जनपद में पर्यावरण व जल संरक्षण का समूहिक संकल्प भी लिया।
नमामि गंगे प्रकल्प की ओर से आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान ने कहा की पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए संगठक के ओर से बहुआयामी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।तालाब नदी झील व सरोवर तथा नदियों के संरक्षण के लिए 1 मार्च से 8 मार्च तक जिले के प्रमुख नदियों पर जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण के लिये जन-जागरण अभियान का भी आयोजन किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को जल व नदियों की महत्ता तथा पर्यावरण का मानव जीवन मे प्रभाव से अवगत करवाया जा सके।
अवध क्षेत्र संयोजक ने उपस्थित लोगों का आवाहन करते हुए कहा की वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री के पर्यावरण विषयक पर चलाये जा रहे महाअभियान को गति देने में सहभागी बनावें कार्यक्रम का संचालन करते हुए नमामि गंगे जिला संयोजक एवं पर्यावरण विद राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की हमारा जनपद शस्य श्यामलाम् एवं धनध्यान से परिपूर्ण है यह सौभाग्य का विषय है की पौराणिक सरयू नदी भी अविरल रूप से सनातन काल से बहराइच से निकलती है ऐसे में हमारा दायित्व है।भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रकृति को मानवजाति का धरोहर बताते हुए कहा की पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए अभियान चलाकर हमे काम करना होगा तभी जल व पर्यावरण धरती को हराभरा रख सकेगा,मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने जनपद में जलाशयों व तलाबों में पानी की उपलब्धता बनाये रखने के लिए आवाहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध भाजपा नेता मुकुट बिहारी तिवारी ने किया,धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र मंत्री डॉ अनीता जायसवाल ने किया,जिला पदाधिकारियों की ओर से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम व भगवान राम का चित्र देकर अभिनंदन किया गया।नमामि गंगे की आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षक नेता रमेश मिश्र,समाजसेवी चंद्रप्रकाश मिश्र , संयोजक आकाश सोनी व चंद्रिका प्रसाद गुप्ता , संयोजक रिसिया तिलक राम वर्मा , धीरेंद्र शर्मा , संजय कुमार श्रीवास्तव , मोहम्मद सलीम , भानु प्रताप सिंह , सज्जन मिश्र , जगदीश प्रसाद वर्मा , बसन्त चौहान , उमेश कुमार पाण्डेय , धमेन्द्र सिंह , विवेक ससक्सेना , जिला मिडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र , डॉ० राधेश्याम श्रीवास्तव , अंगद आदि लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने जनपद के समस्त तालाब पोखरों नदियों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया तथा सूख रहे तालाबों में जल भराव व जल संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित एक सामूहिक ज्ञापन भी दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

10 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

28 minutes ago

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

4 hours ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

5 hours ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

6 hours ago