पति के सामने ही पत्नी नदी में छलांग लगायी


बलिया( राष्ट्र की परम्परा) सिताबदियारा (जयप्रकाश नगर) अंतर्गत आलेख टोला निवासी सुनीता देवी (25) पत्नी सतीश प्रसाद स्वर्णकार मांझी स्थित जयप्रभा सेतु से पति के सामने ही सरयू नदी में छलांग लगा दी। पति कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह उफनाई सरयू नदी में डूब गई।पति भागकर पुल के नीचे नदी के किनारे गया और मछुवारों से हाथ जोड़कर पत्नी को बचाने की गुहार लगाने लगा, किन्तु मछुवारे व मल्लाह भी कुछ नहीं कर पाये। सतीश प्रसाद अपनी पति सुनीता को बाइक पर पीछे बैठाकर सोमवार को आलेख टोला सिताबदियारा से इलाज कराने के लिए छपरा ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि जयप्रभा सेतु पर पत्नी सुनीता ने उल्टी करने की बात कहकर बाइक रुकवाई और जयप्रभा सेतु के रेलिंग के निकट पहुंचकर अचानक पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दिया।मृतका के दो छोटे-छोटे पुत्र व एक पुत्री है। घटना की सूचना पर बैरिया पुलिस व बिहार की मांझी पुलिस मौके पर पहुं गयी। सुनीता को ढूंढ़वाने का प्रयास चल रहा है, किंतु नदी उफनाई हुई है। इसके चलते मंगलवार को भी कुछ आता पता नहीं चल पाया। जगह जगह से गोताखोर को बुलाया गया है। बिहार पुलिस सुनीता को खोजने में जुटी हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

3 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

3 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

3 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

3 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

4 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

4 hours ago