महंगाई की मार से झेल रहा हैं पूरा देश

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश महंगाई की मार बुरी तरह से झेल रहा है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरा मंत्रिमंडल लोगों का ध्यान भटकाने में लगा है। लोगों के रसोई में आग लगी हुई है, सरकार आम जनमानस को अन्य मुद्दों पर उलझाकर चुनावी बिसात बिछाने में मशगुल है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि सब्जियों के दाम जिस तरह से कई गुना एक सप्ताह के अन्दर बढ़ गये हैं, जनमानस की तो कमर ही टूट गई है। जो टमाटर 20-25 रूपये प्रतिकिलो हुआ करता था वह आज 150 रूपये के आसपास भ्रमण कर रहा है। खीरा जहां दुगने दाम पर पहुंच गया है, वहीं बैंगन, हरी मिर्च और धनिया में भी होड़ लगी है। कोई भी ऐसी सब्जी नहीं है जो दो गुने के आसपास न मडंरा रही हो। सब्जियों के साथ-साथ दालें, चीनी, मसालें एवं सरसों के तेल के दामों में भी बेतहाशा उछाल है। जीरा, लहसुन, हल्दी, लालमिर्च सहित लगभग सभी मसालें आम आदमी की पकड़ से बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई के कारणों पर न तो गौर कर रही है और न ही कम करने का कोई ठोस प्रयास कर रही है। बाजार में आ रहे बदलाव पर जहां सरकार को नज़र रखनी चाहिए वहीं केवल झूठ बोलने में व्यस्त है। टमाटर और सेब में होड़ है कि कौन आगे निकल जायेगा, जहां टमाटर, सेब के दाम से आगे निकल रहा था वहीं अब सेब पर भी महंगाई दिखने लगी है। मंडियों में आढ़तियों द्वारा ज्यादा दाम देकर सेब खरीदे जा रहे हैं।
खाबरी ने आगे कहा कि भाजपा के मंत्रियों एवं नेताओं द्वारा लगातार झूठ बोला जाता है कि, पिछली सरकार की तुलना में महंगाई नहीं बढ़ी है। जबकि वर्ष 2014 तक जहां सरसों का तेल 70 रूपये प्रतिकिलो मिला करता था आज वह लगभग 200 रूपये प्रतिकिलो के आस-पास है, पेट्रोल की कीमत किसी से छिपी नहीं है, घर बनवाने में जो सीमेंट 200 रूपये में आती थी वह आज लगभग 500 रूपये के करीब मिल रही है, रसोई गैस का दाम जग जाहिर है फिर भी सरकार को कुछ दिख ही नहीं रहा है केवल चुनाव दिखता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कल लखनऊ आगमन के दौरान अमित शाह ने उ0प्र0 की कानून व्यवस्था की सराहना की जबकि कोई ऐसा दिन नहीं है, जब आपराधिक घटनाएं न घटती हों, प्रदेश की राजधानी में भी खुलेआम हत्या, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं आम हो गई हैं। प्रदेश सहित पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री अन्य विषयों पर बोलकर लोगों को भ्रमित करने में व्यस्त हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

4 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

4 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

5 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

5 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

5 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

13 hours ago