नगर पंचायत में पेय जल के लिए लगे आरो पड़े है बंद

पानी के आरो तो लगे है लेकिन है खस्ता हाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)गर्मी अपने चरम पर है चारो तरफ मानव से लेकर जानवर तक इस जान लेवा गर्मी में झुलस रहे है सिर्फ एक ही पदार्थ है जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलती है ओ है जल। सलेमपुर नगर पंचायत में कई स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा निशुल्क ठंडा जल के लिए आरो प्लांट लगे तो है लेकिन लगभग सारे आरो प्लांट बंद पड़े है ।नगर पंचायत के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस तरफ नही पड़ रही है । वैसे नगर पंचायत सलेमपुर के वर्तमान अधिशासी अधिकारी अपने द्वारा किए कार्यों से इनकी चर्चा जोरों पर रहती है । वैसे देखा जाय तो सलेमपुर नगर पंचायत में पूर्व के नगर पंचायत अध्यक्षों द्वारा ही नगर में ठंडा पानी का आरो सिस्टम लगाया गया है ।लेकिन इनकी मरम्मत तक वर्तमान में नहीं हो सका । जान लेवा गर्मी में जनता पानी पीने के लिए इधर उधर भटक रही है । नेकिन नगर पंचायत में कही भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में लोगो को प्यास बुझाने के लिए पानी के बोतल का सहारा लेना पड़ता है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

2 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

6 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

7 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

7 hours ago