सरयू नदी के सौन्दर्य ई करण कार्य का विधायक महसी ने किया शुभारम्भ

पौराणिक सरयू नदी का होगा कायाकल्प दोनो किनारों पर होगा पौधारोपण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद मुख्यालय बहराइच से सटकर बहने वाली पौराणिक सरयू नदी की खुदाई, साफ-सफाई, रिवर बैंक का निर्माण तथा नदियों के दोनों किनारों पर पौधरोपण कार्य का मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में मरीमाता मन्दिर परिसर में आयोजित समारोह में जेसीबी मशीनों की पूजा अर्चना कर तथा फीता काटकर शुभारम्भ किया। यूनीमैक्स कम्पनी के सीएसआर फण्ड से उपलब्ध करायी जाने वाली धनराशि तथा मनरेगा योजना के कन्वर्जेन्स से मरीमाता के निकट स्थित गोलवाघाट के पुराने पुल से झिंगहाघाट तक 9.8 कि.मी. की लम्बाई में सरयू नदी का सौन्दर्यीकरण कार्य होगा।
इस अवसर पर विधायक महसी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में जीवन दायनी नदियों को महत्व आदिकाल से है। विधायक ने कहा कि मानव जाति को जीवन देने का कार्य नदियों ने किया किया है और विश्व की सभी मानव सभ्यताएं नदियों के किराने की परवान चढ़ी है।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि नदियों को जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्यीकरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से है। डीएम ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनआकांक्षाओं के अनुरूप पुरानी सरयू नदी के सौन्द्रयीकरण का कार्य प्रारम्भ होने से उन्हें दिली खुशी हो रही है। डीएम ने सीएसआर फण्ड से सहयोग प्रदान करने के लिए यूनीमैक्स कम्पनी के ज़िम्मेदारों का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके सहयोग के कारण मशीनीकरण कार्य में आसानी होगी। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार के. डी-गोस्वामी ने बताया कि सिसईहैदर ग्राम पंचायत से शेखदहीर, सराय मेहराबाद तथा तमाचपुर तक 9.8 कि.मी लम्वाई में सरयू नदी की सफाई करायी जायेगी।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, विधायक महसी के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह, उप जिलाधिकारी महसी अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी अनिल कुमार सिंह, अधि.अभि. सरयू ड्रनेज खण्ड-प्रथम जय प्रकाश वर्मा, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव व पारेश्वर प्रताप सिंह, ग्राम प्रधानगण व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर यूनीमैक्स सिटी की ओर से आशीश अग्रवाल व विकास मलानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक महसी व जिलाधिकारी का स्वागत किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

16 minutes ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

5 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

5 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

6 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

7 hours ago