अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर नवानगर में गूंजा नारी सशक्तीकरण का स्वर

पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नवानगर ब्लाक परिसर मे पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक संजय यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान स्मृति सिंह ने द्वीप संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि संजय यादव ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह न केवल मालवा राज्य की प्रजावत्सल रानी थीं, बल्कि समाज सेवा, धर्म, शिक्षा और न्यायप्रिय शासन की मिसाल भी थीं।
उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 250 से अधिक मंदिरों का निर्माण कराया। उनका शासनकाल धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक कल्याण और नारी गरिमा के संरक्षण के लिए जाना जाता है। विशिष्ट अतिथि स्मृति सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन नारी सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनकी त्रिशताब्दी जयंती आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की समझ को गहराई प्रदान करती है।बताया कि बुद्धिमत्ता, साहस व परोपकार की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सभी प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा किए कार्य को भूलाया नहीं जा सकता। अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति को जिंदा रखने के लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान सत्येंद्र राजभर आकाश तिवारी विजेंद्र कुमार यादव सोनू वर्मा धीरेंद्र शर्मा विनय कुमार वर्मा दानिश ओम प्रकाश यशवंत सिंह दीनबंधु राजभर बबीता कनौजिया आदि मौजूद थे अध्यक्षता नवानगर मंडल अध्यक्ष क्षितिज प्रताप सिंह तथा संचालन विजेंद्र कुमार ने किया

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में स्टार्टअप और इनोवेशन को मिला बड़ा बढ़ावा –मुख्यमंत्री

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य…

5 minutes ago

पूर्णिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार ने केंद्र के सहयोग की सराहना – 5 साल में एक करोड़ रोजगार सृजन का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को…

44 minutes ago

डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण

नियम तोड़ने वाले कर्मचारियों का काटा चालान शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार को जिलाधिकारी के औचक…

1 hour ago

पूर्ति अधिकारी ने बैडमिंटन खेल जीता गोल्ड

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने एक बार फिर साबित कर…

1 hour ago

पुलिस ने सुनी जनता की समस्याएँ, मौके पर हुआ निस्तारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में…

1 hour ago

यातायात पुलिस देवरिया का अभियान, 79 वाहन चालकों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिले…

1 hour ago