खानापूर्ती में सिमटा विशेष सचिव का दौरा,विकास की हकीकत से दूर रहा निरीक्षण

भगवानपुर को नजरांदाज,चकदह बना नो एंट्री, ग्रामीणों में नाराजगी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र में विशेष सचिव कृषि राम सहाय यादव का बहु-प्रतीक्षित दौरा ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेरता नजर आया। यह दौरा जहां ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा का अवसर था, वहीं यह स्वागत-सत्कार और औपचारिकताओं की खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया। उक्त ग्राम पंचायत देवघट्टी,परसामलिक और बड़हरा गांव तक की सीमित यात्रा में सचिव ने योजनाओं की समीक्षा के बजाय औपचारिक उपस्थितियों और भोजन-विश्राम पर अधिक समय बिताया। बड़हरा गांव में विशेष डिनर की व्यवस्था की गई, लेकिन महज सौ मीटर दूर स्थित भगवानपुर गांव को नजरांदाज कर देना ग्रामीणों में चर्चा और नाराजगी का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकदह गांव में स्थित गोसदन और अन्य योजनाओं में गड़बड़ियों की आशंका के चलते विशेष सचिव का दौरा अंतिम समय में रद्द करवा दिया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जहां असली तस्वीर दिखनी थी, वहां जिम्मेदार अफसरों ने जाना ही मुनासिब नहीं समझा। दौरे के दौरान घंटों इंतजार करने के बाद भी मीडिया को विशेष सचिव से बात करने का अवसर नहीं मिला। प्रेस वार्ता के स्पष्ट इंकार ने अधिकारियों की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है कि चौपाल में बुलाए गए लोग पहले से तय थे और उन्हें सफलता की स्क्रिप्ट’ पढ़ने की हिदायत दी गई थी। इससे असली समस्याएं और सवाल मंच पर नहीं आ सके। घोषित एजेंडे में पंचायत, शिक्षा,स्वास्थ्य, बाल विकास और कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा होनी थी, लेकिन सचिव ने केवल कृषि,बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग तक ही दौरा सीमित रखा। पंचायत और शिक्षा विभाग की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में तीखी नाराजगी व्याप्त है। इस दौरान दौरे में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, बीडीओ अमित मिश्रा, बीईओ हेमंत मिश्रा, सीएम फेलो विजय मिश्रा एपीओ शशिकांत एडओ आईएसबी सोनू कुमार समेत कई अधिकारी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। फिर भी दौरा आम जन की अपेक्षाओं को छू नहीं सका। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब अफसर ही जमीनी सच्चाई से दूरी बना लें तो योजनाओं की पारदर्शिता और सफलता सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रह जाती है।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago