Categories: Uncategorized

गोरखपुर विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की तैयारी में

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने की। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा सामूहिक योग गतिविधियों के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना बनाई गई।
विश्वविद्यालय ने 19 मई 2025 से योग सप्ताह श्रृंखला की शुरुआत की है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जैसे कि “योग बंधन” (अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ संयुक्त संगोष्ठी) और बीएमआई जांच शिविर।
प्रमुख आयोजनो में 19 जून को योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और आमजन भाग लेंगे। 21 जून को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा भव्य रूप से किया जाएगा, जिसमें देशभर के 1 लाख स्थानों पर एक साथ योग किया जाएगा।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय के कला संकाय परिसर स्थित विवेकानंद पॉइंट को विवेकानंद योग वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। जो सांस्कृतिक और कलात्मक दृष्टि से भी समृद्ध होगा।
विश्वविद्यालय का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना है, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

11 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago