संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय ने ग्राम भिटहा में ग्राम समाज की भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर दिया। इस कार्यवाही में भारी पुलिस बल की उपस्थिति में शौचालय, टीनशेड और बाउंड्री को ध्वस्त कर किया गया।
बेदखली की कार्रवाई में ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 35, 37 और 109 की भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों उदय प्रताप चतुर्वेदी पुत्र स्व. सूर्यनारायण चतुर्वेदी और जनार्दन चतुर्वेदी पुत्र स्व. जनार्दन चतुर्वेदी को बेदखल किया गया।
इन गाटों पर अवस्थित फलदार वृक्षों को ग्राम प्रधान को सिपुर्द कर दिया गया।
गाटा संख्या 33 की बेदखली के संबंध में जिलाधिकारी के न्यायालय में अपील योजित की गई है, जिसकी सुनवाई 18 जून 2025 को होगी। इसे कब्जामुक्त करने के लिए यथादेश कार्यवाही की जाएगी।
गाटा संख्या 109 की गड़ही को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम प्रधान के सिपुर्द कर दिया गया है और खंड विकास अधिकारी को इसे मूल स्वरूप में लाने के लिए संज्ञानित किया गया है।
बेदखली के बाद ग्राम समाज की भूमि पर बोर्ड और गाटों के कोनों पर पत्थर लगवा दिए गए हैं।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…