Categories: Uncategorized

गेहूॅ खरीद में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधान होगें सम्मानित

डीएम ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रबी विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत प्रभावी गेहूॅ खरीद के उददेश्य से विकास भवन सभागार में विकास खण्ड चित्तौरा, तजवापुर, फखरपुर व रिसिया के ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि ,अपनी ग्राम पंचायतों के गेहूॅ बेचने के इच्छुक काश्तकारों विशेषकर बड़े काश्तकारों से समन्वय कर अधिक से अधिक गेहूॅ बिक्री के लिए प्रेरित करें। प्रधानों को यह भी निर्देश दिये गये कि गेहूॅ क्रय केन्द्रों के प्रभारियों से मोबाइल पर वार्ता कर ग्राम पंचायत इच्छुक किसानों के गेहूॅ बिक्री कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि 500 कुन्टल गेहूॅ बिक्री कराने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायतों में एक जगह 500 कुन्टल गेहूॅ इकठ्ठा होने पर ग्राम पंचायतों में जाकर भी गेहूॅ की खरीद की जायेगी।
डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि जिले की गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो के लिए ग्राम पंचायत के किसानों को प्रेरित कर अधिक से अधिक भूसा भी दान कराये। साथ ही ग्राम पंचायतों में हैण्डपम्पों के रिबोर जो पाइप निकाली गयी है उसे ग्राम पंचायत के गौशालाओं में भेजवाए ताकि उसे सदुपयोग में लाया जा सके। बैठक के दौरान जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने अपना व क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धकों, क्षेत्रीय विपरण अधिकारियों तथा विपणन निरीक्षकों का मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए कहा कि इन नम्बरों से सम्पर्क कर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के अधिक से अधिक किसानों के गेहूॅ बिक्री कराये। ग्राम प्रधानों को जिला पंचायत राज्य अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय व अन्य ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार मिश्र, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, एनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नत प्रताप सिंह, सचिव मण्डी परिषद धनन्जय सिंह व अन्य अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

7 minutes ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

37 minutes ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

43 minutes ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

48 minutes ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

50 minutes ago

ऋषि पंचमी का पर्व15 सितम्बर को आचार्य अजय शुक्ल ने बताया व्रत का महत्व

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…

53 minutes ago