ब्लात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) जिले के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में एक रेप पीड़िता ने आरोपी के गिरफ्तार न होने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहां उपस्थित पुलिस ने पीड़िता को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में लग गई है।
प्राप्त विवरण के अनुसार जिले के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक निजी लॉन में काम करने वाली एक युवती ने 17 सितंबर 22 को लॉन के मैनेजर पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज विवेचना कर रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के पीड़ित लगातार पुलिस से पैरवी कर रही थी। लेकिन एक माह भी गिरफ्तारी न होने से हताश व निराश पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश करने लगी। कार्यालय पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को हिरासत में ले कर जान बचाई।
उक्त घटना के बारे में जारी पुलिस बयान में क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मामला रेप का है। इस संबंध में वैधानिक कार्रवाई चल रही है और इस मामले में थाना कोतवाली के अंतर्गत 376 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें पीड़िता द्वारा अपनी बात बताई गई। आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़िता नाराज थी। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। इस प्रकरण में विवेचना की जा रही है और गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

10 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

10 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

10 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

10 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

11 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

11 hours ago