Categories: Uncategorized

मुख्यमंत्री योगी ने किया महन्त दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह शिलान्यास

डीडीयू के हीरक जयंती समारोह में अनेक कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 75वें स्थापना दिवस, हीरक जयंती के अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महन्त दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह का शिलान्यास किया। जिसकी लागत ₹4310.29 लाख है। इस प्रेक्षागृह में 1500 सीटों वाला ऑडिटोरियम, दो 200 सीटों वाले कॉन्फ्रेंस हॉल और 500 सीटों का एक्जीबिशन हॉल शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी ने हीरक जयंती द्वार का शिलान्यास और हीरक जयंती स्टेडियम की शिलापट्टिका का अनावरण भी किया। यह द्वार विश्वविद्यालय की 75 वर्षों की गौरवगाथा का प्रतीक होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मृति सिक्का और विशेष डाक टिकट का विमोचन किया। स्मृति सिक्का तांबे से बना है और इसका व्यास 44 मिमी और वजन 35 ग्राम है। विशेष डाक टिकट पर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार की छवि और “75 वर्ष” अंकित है।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री और थीम सॉन्ग का लोकार्पण किया। यह डॉक्यूमेंट्री विश्वविद्यालय की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली दृश्य चित्रण प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय की 75 वर्षीय उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति, अनुसंधान कार्यों और सामाजिक योगदान को समाहित करने वाली विशेष स्मारिका का विमोचन किया। इसके अलावा, “संवाद” पत्रिका और नाथ पंथ और बौद्ध परंपरा पर आधारित ग्रंथ तथा अफरमेटिव एक्शन एंड सोशल जस्टिस इन इंडिया पुस्तक का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ‘स्मृति उपहार केंद्र’ का अवलोकन किया। इस केंद्र पर विश्वविद्यालय के प्रतीक-चिह्न युक्त विविध आकर्षक सामग्री उपलब्ध है।
हीरक जयंती समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया और इस अवसर पर विभिन्न विभागों से आचार्यगण, अतिथिगण और छात्र-छात्रएं उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में तेज आवाज पर हाईकोर्ट सख्त! बलरामपुर की घटना के बाद अफसरों से मांगा जाएगा जवाब

बलरामपुर की छात्रा की मौत के बाद हाईकोर्ट सख्त 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई लखनऊ,…

2 hours ago

गांव की सियासत में फिर तेज हुई हलचल! पंचायत चुनाव 2026 पर 7 अक्टूबर को हाईकोर्ट में बड़ा पड़ाव

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गांवों से…

2 hours ago

बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने बुलाया, फिर गंडक में मिला शव! पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन को पकड़ा

गोपालगंज, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड…

2 hours ago

शिक्षक के बेटे ने बदली किस्मत, UPSC में 574वीं रैंक से IPS बना अफजल अली; अब निकाह की तस्वीरें वायरल

अफजल अली ने डॉक्टर रिदा से की शादी मोतिहारी, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के…

3 hours ago

अमित शाह को अभिजीत दीपके का सीधा सवाल- ‘कितनों को अरेस्ट करोगे?’ 10 अक्टूबर को लेकर बड़ा ऐलान

https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2106815446645440850?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2106815446645440850%7Ctwgr%5Ef83b9f525cddd092e85b978b92e8e273d7a87ce1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fnational%2Fabhijeet-dipke-challenges-amit-shah-over-arrest-claims-october-10-protest नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और…

3 hours ago