पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाईं न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । उधार का पैसा मांगने पर प्रधान प्रतिनिधि व उसके साथियों के उपर जातिसूचक शब्दों में गालियां देकर जान से मारने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने स्थानीय थाना सहित पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कारवाई कि मांग कि है।नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिराई गांव के मजरा इटहवा निवासी नान्हू पुत्र अगनू अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। इसने लगभग एक वर्ष पूर्व इसी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि के हाथ कुछ जमीन बेची थी, जो जमीन विशेष समुदाय के ग्राम प्रधान द्वारा लिया गया था। और उसका बैनामा अनुसूचित जाति के नाम से ही करवाया गया था, पीड़ित नान्हू के अनुसार दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया गया है ,कि आधा पैसा उसका बकाया कर दिया गया था, उसने कई बार अपना पैसा मांगा लेकिन एक वर्ष बीत चुका लेकिन पैसा नहीं दिया गया। एक सप्ताह पूर्व जब उसने अपना पैसा मांगा तो विशेष समुदाय के ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने उसे जाति सूचक गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने पहले थाने में तहरीर दी लेकिन पीड़ित ने बताया कि स्थानीय थाने पर सुनवाई नहीं हुई जिसपर पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन इस सम्बन्ध में प्रधान प्रतिनिधि अनिस खां से बात कि गईं तो बताया कि जमीन देने के नाम पर पैसा लिया था जो उसे मांगने पर आरोप लगाया जा रहा है। इस सन्बम्ध में कार्यवाहक प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार जयसवाल से बात कि गईं तो बताया कि हल्के के उपनिरीक्षक को जांच मिलीं है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

3 minutes ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

43 minutes ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

56 minutes ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

1 hour ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

1 hour ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

1 hour ago