विश्वविद्यालय में अग्रवाल महिला मण्डल के सहयोग से लगे वाटर प्यूरिफ़िकेशन सिस्टम का कुलपति ने किया शुभारम्भ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अग्रवाल महिला मण्डल, गोरखपुर के सहयोग से लगे वाटर प्यूरिफ़िकेशन सिस्टम का शुभारम्भ कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि इस नए वाटर कूलर से हमारे विद्यार्थियों को काफ़ी राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय लगातार परिसर में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। सामाजिक संस्थाओं का सहयोग इसमें बड़ी भूमिका है।
उल्लेखनीय है कि गर्मी की भीषणता को देखते हुए गोरखपुर की अग्रवाल महिला मंडल द्वारा जनकल्याण एवं सेवा कार्य के तहत विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सामने वाटर कूलर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे ने बताया कि इस वाटर कूलर के लगाए जाने से हिन्दी गेट से लेकर विधि संकाय एवं संवाद भवन तक आने-जाने वाले छात्र- छात्राओं को विशेष सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर अग्रवाल महिला मण्डल की संस्थापक अध्यक्ष सुधा मोदी, अध्यक्ष रश्मि बंका, सचिव प्राची जैन, मंजू, मीनू, शशि, सीमा, संगीता, शानू, मिलन, लक्ष्मी, रश्मि के साथ ही विश्वविद्यालय के प्रो. नसीम अहमद, प्रो. जितेंद्र मिश्र, संपत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय, प्रो. संजय बैजल, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ.अपरा त्रिपाठी, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. टीएन मिश्रा, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी समेत डीएसडब्ल्यू की टीम उपस्थित रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

7 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

9 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

9 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

9 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

9 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

20 hours ago