जनपद न्यायालय में 5 सितंबर को होगी वाहन स्टैंड की नीलामी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में नीलामी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि वाहन स्टैंड की नीलामी 5 सितंबर 2025 को अपराह्न 1:30 बजे न्यायालय परिसर में की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्य सिविल जज (सीडी) सुनील कुमार सिंह-पंचम और सिविल जज (जूडि) अभिनव त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समिति ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए न्यूनतम बोली 5 लाख 80 हजार 800 रुपये तय की गई है, जो पिछले वर्ष (5 लाख 28 हजार रुपये) से 10 प्रतिशत अधिक है। फार्म के साथ 58,080 रुपये नगद धरोहर राशि जमा करना अनिवार्य होगा। यह ठेका 9 सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा।
निर्णय लिया गया कि जिन ठेकेदारों या उनके परिजनों पर पूर्व ठेकों से संबंधित कोई बकाया है, वे नीलामी में भाग नहीं ले सकेंगे। यदि ऐसे व्यक्ति को ठेका मिल भी जाता है तो उसे निरस्त कर पुनः नीलामी कराई जाएगी।
नीलामी में बोली लगाने का अधिकार केवल उसी प्रतिभागी को होगा जिसने फार्म के साथ निर्धारित धरोहर राशि नगद जमा की होगी। किसी प्रकार का चेक, ड्राफ्ट अथवा बिल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि नीलामी तिथि में परिवर्तन, धरोहर राशि, स्वीकृति या अस्वीकृति तथा किसी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय का अधिकार जिला जज, संत कबीर नगर के पास सुरक्षित रहेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

51 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

1 hour ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

1 hour ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

2 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

3 hours ago