सड़क दुर्घटना में मौत के घाट उतारने वाले अज्ञात वाहन का तीन माह बाद भी नहीं लगा पता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सड़क दुर्घटना में मौत के घाट उतारने वाले अज्ञात वाहन का तीन माह बाद भी नहीं लग पाया पता जिसके लिए मृतक परिजन संतोष कुमार शुक्ला निवासी हाजीबिलाइत की तरफ से पुलिस अधीक्षक बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी कराये जाने की मांग की है। संतोष कुमार शुक्ला निवासी हाजीबिलाइत थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि विगत 3 जनवरी को थाना पयागपुर के ग्राम शिव शंकर पुरवा रिश्तेदारी से बाइक से लौटते समय वेद शुक्ला तथा सूरज पांडे को शिवदहा मार्ग पर स्थित तिवारी पुरवा गांव के पास अज्ञातवाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया था जिसमें वेद शुक्ला निवासी हाजी बिलाइत की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा साथी सूरज पांडे दामू पुरवा थाना सोनवा जिला श्रावस्ती को गंभीर छोटे लगी थी जिसे मेडिकल कॉलेज बहराइच भर्ती कराया गया हालत चिंताजनक होने के कारण सूरज पांडे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया जिसकी भी रास्ते में मौत हो गई थी। इस मामले में स्थानीय थाना पयागपुर में अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था लेकिन घटना के तीन मांह बीत रहे अभी तक अज्ञात वाहन पुलिस पकड़ से कोसों दूर है। मृतक के परिजन ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

3 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

3 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

3 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

4 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

4 hours ago