बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के नानपारा में दो दिवसीय फाल्गुन मेला एवं निशान उत्सव का समापन हुआ। श्रीश्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से प्रति वर्ष फाल्गुन मेला एवं निशान उत्सव कार्यक्रम होता है यात्रा निकाली जाती हैl
नानपारा में हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन खाटू श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती के दरबार को अलौकिक फूलों से श्रंगार किया गया l श्रीश्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर की ओर से फागुन महोत्सव पर निशान यात्रा निकाली गई, जो नगर के विश्वनाथ मंदिर पहुँच कर निशान को प्रभु से स्पर्श करा कर पुनः खाटू श्याम प्रभु मंदिर पहुंचकर खाटू श्याम को निशान अर्पित किए गए, यात्रा में श्याम भक्त हाथों में श्याम नाम की पताका लिए भजनों की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे l निशान यात्रा मे श्याम प्रभु के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते तथा भजनों पर झूमते नाचते भक्त श्याम प्रभु का गुणगान कर रहे थे l हर तरफ श्याम नाम की पताका हाथों में लहराते हुए भक्त भावविभोर होकर बाबा को अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…