महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश उत्कर्श चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में तहसील सदर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार मनीष, प्राधिकरण द्वारा नामित रिर्सोस पर्सन माधुरीलता मिश्रा एवं पैकर जमाल, प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, वन स्टाप सेन्टर की प्रबन्धक तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षिकाएं व आशा बहु मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं व विषय विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को उनके मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य, संपत्ति का अधिकार, भरण-पोषण, विवाह और तलाक, न्यायिक विच्छेद, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निस्तारण) अधि. 2013, महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम-2005, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दहेज प्रतिषेध कानून, 1961, बच्चों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पास्को) 2012, महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन शोषण (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013, प्रसूति प्रसुविधा अधिनियम 1961, कारखाना अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 के साथ महिला के प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार के बारे में जागरुक किया गयाl

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र. रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर स्कीम सहित प्राबेशन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों, महिला सशक्तीकरण के तहत महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, जिला विधिक प्राधिकरण अन्तर्गत संचालित उ.प्र. पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2014, मुकदमों की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, गिरफ्तारी के समय विशेष अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं के हितार्थ संचालित याजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित लीफलेट्स का भी वितरण किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम, 20 जून तक पूरी होगी मकानों की गणना

जनगणना कार्य में तेजी, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिए गए आवश्यक निर्देश संत कबीर नगर…

7 hours ago

नई दिल्ली में चार लोकतांत्रिक शक्तियों का मंथन: क्या चीन की चुनौती का जवाब बन चुका है क्वॉड?

दिल्ली में क्वॉड का रणनीतिक मंथन: क्या अब बदल जाएगी वैश्विक शक्ति व्यवस्था? ✒️ लेखक…

7 hours ago

चांद दिखने के बाद बदली बकरीद की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में 27 मई 2026…

8 hours ago

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

11 hours ago