रेलवे वाराणसी मण्डल के बारह स्टेशनों पर 100 फीट ऊँचे स्तम्भो पर फहराएगा तिरंगा

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)
आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में 13 से 15 अगस्त, 2023 तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना एवं देश की स्वतन्त्रता के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले, देश के महान सपूतों को याद करना है। जन भागीदारी की भावना से आजादी के इस अभियान के अन्तर्गत देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त कर सकेंगे।
देश की अखण्डता एवं एकता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को वाराणसी मंडल के 12 स्टेशनों पर 100 फीट ऊँचे स्तम्भों पर फहराया गया है। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल के प्रमुख स्टेशनों को आकर्षक ढंग से तिरंगे प्रकाश से प्रकाशमय किया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल कार्यालय वाराणसी को भी तिरंगे लाइट से सजाया जायेगा, जिनकी रात्रिकालीन छटा अद्भुत होगी।
स्वतंत्रता दिवस के 76 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे। ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आमजनों की सहभागिता की जायेगी। विभिन्न स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा‘ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड किया जा सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर अधिकारी एवं कर्मचारी ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता दर्ज कर स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
इस स्वतंत्रता दिवस पर समूचे देश को एक सूत्र में बाँधने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें केन्द्र सरकार ने लोगों से 15 अगस्त यानि स्वतन्त्रता दिवस के दिन अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

2 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

9 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

1 hour ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

1 hour ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

1 hour ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

4 hours ago