मायके के लोग हुए परेशान
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी जमालू पुत्र इदरीश ने बिलरियागंज थाने पर एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को अवगत कराया की उसकी बहन हसीना की शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में हुई है, हसीना अपने ससुराल से 10 जुलाई को अपने दो बच्चों को लेकर मायके आई तथा 13 जुलाई को अपने दोनों बच्चों के साथ मायके वालों से यह कहकर जयराजपुर के लिए निकल पड़ी कि हम वहां भाभी से मिलने जा रहे हैं। किंतु जब वह घर लौटकर नहीं आई तो जमालु और उसके परिवार के लोग काफी परेशान होगये और हसीना की खोजबीन शुरू कर दिया। हर रिश्तेदारी मे खोजा गया किंतु हसीना का कहीं पता नहीं चला। हसीना सात बच्चों की मां बताई गयी है। जिसमें से एक बेटी की शादी भी हो चुकी है और वह इस समय कहां है कुछ पता नहीं इसको लेकर जमालू और उसके परिजन काफी परेशान है और प्रतिदिन इधर-उधर तलाश रहे हैं, कि शायद अब हसीना मिल जाए । किंतु समाचार लिखे जाने तक हसीना कहाँ थी कुछ पता नहीं चला । पुलिस भी अपने हिसाब से छानबीन कर रही है।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…