शान-ओ-शौकत से फहरा तिरंगा ध्वज

भारत-नेपाल सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एसएसबी जवानों ने नेपाल के सुरक्षा बलों को भेंट की मिठाईयां

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 78वे वर्षगांठ के अवसर पर भारत- नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। ठूठीबारी में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडारोहण कर ध्वज को सलामी दी। लोगों ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने विद्यालय में देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए, जो राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को यादगार बना दिया। वही सीमा पर एसएसबी जवानों ने नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और जवानों को मिठाईयां भेंट कर एक दूसरे को बधाईयां दी।
इसी क्रम में भारत- नेपाल बार्डर पर तैनात 22वी वाहिनी एसएसबी बीओपी कैम्प कार्यालय ठूठीबारी में डीआईजी लखनऊ रजनीश लंबा, निचलौल कस्टम कार्यालय और स्थल सीमा शुल्क चौकी ठूठीबारी में अधीक्षक केएन सिंह, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार, साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष जय शंकर उर्फ़ इंटू सिंह, ग्राम सचिवालय पर रिटायर्ड अध्यापक महेश प्रसाद, राधा कुमारी इंटर कॉलेज में रिटायर्ड अध्यापक मिर्जा जैनुल वेग, स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में ओम प्रकाश गुप्त, भरवलियां में ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव, लक्ष्मीपुर खुर्द में अनवर अली, गडौरा बाजार में विरेंद्र गुप्ता, बरगदवां थाना परिसर में एसओ अमित कुमार सिंह, राजा बारी ग्रामसभा में ऋषिकेश यादव, मनिकापुर ग्राम सचिवालय में प्रधान उमेश प्रजापति सहित सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी के डीआईजी रजनीश लंबा ने नेपाल के सुरक्षा बलों और जवानों को मिठाई भेंट कर एक दूसरे को बधाईयां दी और दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध और बढ़ाने का संकल्‍प भी लिया। इससे दोनो देशों के सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, तस्करों और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करने में मददगार साबित होगा। बताते चले कि भारत और नेपाल बीच बेटी रोटी का संबंध हैं। चाहे पर्व त्योहार हो या फिर कोई संकट की घड़ी, हर मौके पर संबंधों को नया आयाम मिला। यही नहीं मित्र देश नेपाल को हर प्रकार से भारत सहायता भी प्रदान करता रहा है। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट शंकर सिंह, बीओपी कमांडर शिव पूजन और नेपाल के एपीएफ के डीएसपी विष्णु अधिकारी सहित तमाम जवान मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

8 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago