पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाले मास्टर ट्रेनरो का प्रशिक्षण डीएम की अध्यक्षता में हुआ संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा निर्वाचन एवं गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कर जाने हेतु प्रशासन की सभी तैयारियां पूरे जोरों के साथ आगे बढ़ रही है।इसी के क्रम में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में 60 मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण विकास भवन सभाकर में संपन्न हुआ।
सभी मास्टर ट्रेनर द्वारा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय को वोटिंग की बारीकियां के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस दौरान डीएम ने कहा कि सभी मास्टरट्रेनर पूरे मनोयोग एवं बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करें। यदि किसी प्रकार का कंफ्यूजन है तो बिना किसी संकोच के उसे दूर ले। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर हैंड बुक का कम से कम 2 से 3 बार भली-भांति अध्ययन कर ले। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की भूमिका चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मास्टर ट्रेनर द्वारा पीठासीन अधिकारियों को अच्छे से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं वोटिंग की सभी बारीकियां बताई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक,पीडी सीपी श्रीवास्तव व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…

14 seconds ago

खेल प्रतिभाओं के लिए मौका: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 मार्च से

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…

2 minutes ago

जनगणना 2027 की तैयारी: कुशीनगर में 122 फील्ड ट्रेनरों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l देश की आगामी जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां…

10 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5.0: देवरिया पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के…

13 minutes ago

ई-पेमेंट व्यवस्था लागू, 31 मार्च तक हर हाल में होगा बिलों का भुगतान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए जनपद में कोषागारों…

54 minutes ago