समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बॉस देवरिया स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। सपा गठबंधन युवा कार्यकर्ताओ की बदौलत आगामी लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगा। सयुस के कार्यकर्ता गाँव- गाँव बूथों पर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता से बताएंगे एवं पुर्ववर्ती सपा सरकार की जनकल्याणकारी कार्यो एवं योजनाओं का भी प्रसार एवं प्रचार करेंगे। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, गरीबो एवं महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार को देश के नौजवानों, छात्रों, किसानों, गरीबो, मजदूरों, शोषितों, वंचितों, की कोई चिंता नही है। भाजपा पूंजीपतियों व बड़े व्यापारियों के इशारे पर गरीब विरोधी फैसले ले रही है।
सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि सपा में ही नौजवानों के हित सुरक्षित है। प्रदेश का नौजवान आशाभरी नजरो से मा. अखिलेश यादव के तरफ देख रहा है।
बैठक को संबोधित करने वालो में जिला उपाध्यक्ष एन. पी. यादव, उमाशंकर यादव, मंजूर हसन, राजवंशी राजभर, गोपी यादव, सूरज कुशवाहा, वीरेंद्र शाही, अमरनाथ ‘अमर’, दयाशंकर यादव, अमित वर्मा, सुजीत पटेल, सन्दीप यादव, मनीष सिंह गौर, अविरल चौधरी, अंकित, शाकिर अली, आजम अहमद, जयराम यादव, विजय यादव, बृजमोहन गौतम, सन्नी प्रताप, दिनेश पासवान, अमित वर्मा, इबरार सिद्दिकी, संजीव यादव, पवनेश गौड़, अजय यादव, शुभम गोस्वामी, सेराज अहमद, बृजेश जयसवाल, अरबाज रसीद, इमरान लारी, पंकज, पवन मिश्रा, सतेन्द्र खटीक, मनोज , आलोक सिंह, अभितोष , छोटेलाल, अरमान अंसारी, दीपक कुशवाहा, अंशु, निसु सोनकर, रामबृक्ष राजभर, मुन्ना , दिनेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago