संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l विगत महीने भर जारी है सर्दी का सितम, अभी नही है राहत के आसार। जेट स्ट्रीम के साथ ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा और लोग हाड़ कांप देने वाली ठंड से परेशान हैं।
शनिवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण एक बार फिर दिन सर्द हो गया, गलन बढ़ गई है। दिन का तापमान सामान्य से नौ-दशक डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया। दूसरी ओर एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय हो रहा है। इसके 31 जनवरी तक प्रभाव में आने का पूर्वानुमान है। इसके असर से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
शनिवार की सुबह काफी सर्द रही। बर्फीली हवाएं सुबह से ही कहर बरपा रही थी। हाड़कंपाती ठंड से लोग घरों से निकलने से बचते रहे। हवा में नमी बढ़ कर अधिकतम नमी 89 प्रतिशत तक हो गई। जिसके कारण गलन बढ़ गई। दोपहर बाद में कुछ देर के लिए सूरज निकलने का तो बना जरूर, लेकिन उसकी तपिश कोई खास असर नहीं दिखा सकी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सुबह दृश्यता भी 50 मीटर के आसपास रहीl
शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…
देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…
🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…