अल्हागंज/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कस्बे की आदर्श नगर पंचायत के बाजार में लाखों की कीमत से लगें सीसीटीवी कैमरे बेकार साबित हो गये हैं। लगने के महीनों बाद ही खराब हो गई, नगर में आएं दिन हो रही घटनाए एवं दुर्घटनाएं को तीसरी आंख कवर नहीं कर पा रहा है। नगर पंचायत का लाखों रुपए खर्च करने के बाद बेकार साबित हो गया हैं। कार्यालय मे लगाया गया सिस्टम भी बंद पडा है। केवल एक दो कैमरे चल रहे जो वाईफाई से कनेक्ट कर मोबाइल पर लोड हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के द्वारा नये नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में लगभग लाखों रुपए की लागत से नगर पंचायत के बाजार के प्रमुख चौराहों तथा तिराहा पर कैमरा लगाया गया था जिससे नगर के व्यापारियों मे एक खुशी का महौल था, लेकिन कुछ ही महीने मे कैमरा का काम करना बंद हो गया जिससे नगर के मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग पर होने बाली घटनाओं को तीसरी नजर नहीं देख पा रही हैं। जिससे आम जनता को जहां दिक्कत हो रहा है। वही व्यापारियों की चिंता बनी रहती है। नगर पंचायत द्वारा जनता को दो सुविधाएं मिली थी एक तो कैमरा दूसरी वाईफाई मुख्य चौराहे पर लगी वाईफाई फ्री नेट चलाकर सुविधा का आनंद मिल रहा था जो कि अब एक साल से बंद है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…