बाइक चोरी कर रहे युवक सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां नगर के बनैलिया माता मंदिर के सामने स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल मैक्स सिटी में काम कर रहे युवक के रिश्तेदार की बाइक दोपहर मे अज्ञात चोर ने किया गायब । वहीं पीड़ित व्यक्ति ने चोरी मामले में कार्यवाही हेतु नौतनवां पुलिस से किया लिखित शिकायत ।अपने शिकायती पत्र में पीड़ित ने लिखा है कि हम प्रार्थी सचिन पुत्र स्व त्रिलोकी निवासी हरदी डाली थाना सोनौली का निवासी हूं। हर रोज की तरह हम अपने रिश्तेदार की बाइक संख्या यूपी- 56 एल 5571 लेकर उपरोक्त हास्पिटल पहुंचा और हास्पिटल के बाहर अपनी बाईक खड़ी कर काम में लग गया। कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब बाहर निकाला तो देखा कि बाइक गायब है। तत्काल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो एक युवक मेरी बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाने में पहुंच कर पुलिस से लिखित शिकायत किया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष नौतनवां ने बताया कि मामला संज्ञान में है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है जल्द ही बाइक व बाइक चोर को पकड़ लिया जायेगा।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…